मुगलकालीन कला एवं संस्कृति

0
मुगलकालीन कला एवं संस्कृति
  • अपनी बहुमुखी सांस्कृतिक गतिविधियों के कारण मुगल काल को द्वितीय स्वर्ण युग की संज्ञा दी गयी है। गुप्तयुग को प्रथम स्वर्ण युग कहा गया है।
  • भवन साज-सज्जा के संदर्भ में संगमरमर के पत्थर पर जवाहरात से की गई जड़ावट (पित्रादुरा) को विशेष महत्त्व दिया गया था।
  • प्रतिकूल राजनीतिक परिस्थितियों के कारण हुमायूँ को कोई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य आरम्भ करने का अवसर नहीं मिला। फिर भी दिल्ली में ‘दीनपनाह’ नगर का निर्माण करवाया गया।
  • शेरशाह के शासनकाल में दीनपनाह को तुड़वाकर पुराना किला का निर्माण किया गया। इसी किले के भीतर किला-ए-कुहना मस्जिद स्थित है।
  • सासाराम स्थित शेरशाह का मकबरा हिन्दू-मुस्लिम वास्तुकला का विशिष्ट उदाहरण है।
  • हुमायूँ के मकबरे का निर्माण अकबर के शासनकाल में हाजीबेगम के निरीक्षण में हुआ। जो दोहरी गुम्बद वाला  भारत में पहला मकबरा है।
  • आगरा के किले (अकबर) का निर्माण 1565 ई. में आरम्भ हुआ तथा 1573 ई. में तैयार हुआ।
  • लाहौर तथा इलाहाबाद में अकबर ने किले का निर्माण करवाया।
  • 1572 में अकबर ने अपनी नयी राजधानी का नाम गुजरात विजय की स्मृति में फतेहपुर सीकरी रखा। इस नगर में जोधाबाई का महल, मरियम का महल, बीरबल का महल, पंचमहल, खास महल, जामा मस्जिद, बुलंद दरवाजा, शेख सलीम चिश्मी का मकबरा, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास आदि स्थित है।
  • आगरा से 6 किमी. पश्चिम में सिकन्दरा में अकबर का मकबरा है।
  • जहाँगीर ने कश्मीर में शालीमार बाग की स्थापना की।
  • लाहौर के निकट शाहदरा में जहाँगीर का मकबरा है।
  • एतमादुद्दौला का मकबरा आगरा में नूरजहाँ के द्वारा बनवाया गया। यह पूर्णतः संगमरमर से निर्मित प्रथम मकबरा है।
  • शाहजहाँ ने आगरा के लाल किले में दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल, अंगूरी बाग तथा मोती मस्जिद का निर्माण करवाया।
  • इस नगर के भीतर लाल किले का निर्माण किया गया। मुगलों द्वारा निर्मित यह अंतिम किला था। इसमें लाल बलुआ पत्थर तथा संगमरमर दोनों का प्रयोग हुआ है इस किले के भीतर दीवान-ए-आम, मुमताज महल, रंग महल आदि है। दीवान-ए-खास  में एक लाख तोले स्वर्ण तथा रत्नों से निर्मित तख्त-ए-ताउस मयूर सिंहासन प्रतिस्थापित किया गया था।
  • दिल्ली के जामा मस्जिद का निर्माण भी शाहजहाँ ने करवाया था।
  • आगरा स्थित शाहजहाँ की पत्नी अर्जुमंदबानो बेगम का मकबरा (ताजमहल) सर्वोत्कृष्ट है।
  • औरंगजेब के शासनकाल में दिल्ली के लालकिला में मोती मस्जिद और लाहौर में बादशाही मस्जिद का निर्माण हुआ।
  • औरंगाबाद में स्थित औरंगजेब की पत्नी रबिया दुर्रानी का मकबरा दक्षिण का ताजमहल कहलाता है।
  • बाबर ने अपनी पुस्तक में बेहजाद तथा शाह मुजफफ्र नामक चित्रकारों की चर्चा की है।
  • वस्तुतः मुगल चित्रकला शैली की नींव हुमायूँ ने रखी। इसने अफगानिस्तान तथा फारस में अपने प्रवास के दौरान मीर सैयद अली तथा अब्दुल समद नामक दो इरानी चित्रकारों की सेवाएँ ली थी।
  • मुगलकालीन चित्र संग्रह 'दास्तान-ए-अमीर हम्जा' या हम्जानामा में 1200 चित्र हैं।
  • अकबरकालीन चित्रकारों में दसवंत, बसावन, लालमुकुन्द आदि प्रमुख हैं।
  • जहाँगीर ने हेरात के आकारीजा की देखरेख में आगरा में चित्रणशाला की स्थापना की।
  • उसके दरबार में फारुख बेग, दौलत, मनोहर दास, बिशनदास, मंसूर, अबुल हसन आदि प्रसिद्ध चित्रकार थे।
  • जहाँगीर ने उस्तार मंसूर को नादिर-उल-अत्र तथा अबुल हसन को नादिर-उल-जमा की उपाधियों से सम्मानित किया था।
  • मनोहर तथा बिशनदास छवि चित्र बनाने में निपुण थे।
  • मंसूर दुर्लभ पक्षियों के चित्र बनाने में निपुण था।
  • शाहजहाँ ने लाल खाँ को 'गुण समंदर' की उपाधि प्रदान की।
  • औरंगजेब ने संगीत पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
मुगलकालीन स्थापत्य-
निर्माणकर्तानिर्माण
1.बाबर(a) पानीपत मस्जिद (काबुली बाग मस्जिद)
2.हुमायूँ
(a) आगरा मस्जिद
(b) दीनपनाह पुस्तकालय (दिल्ली)
3.शेरशाह
(a) पुराना किला (दिल्ली)
(c) शेरशाह का मकबरा (सासाराम)
4.हाजी बेगम(a) हुमायूँ का मकबरा (दिल्ली)
5.अकबर
       
(a) लाल किला (आगरा)
(c) बुलंद दरवाजा (फतेहपुर सीकरी)
(d) सलीम चिश्ती का मकबरा
(फतेहपुर सीकरी)
(e) इलाहाबाद किला
6.जहाँगीर(a) अकबर का मकबरा (सिकन्दरा)
7.नूरजहाँ
               
(a) एत्मादुद्दौला का मकबरा (आगरा)
(b) जहाँगीर का मकबरा (शाहदरा)
8.शाहजहाँ
(a) मोती मस्जिद (आगरा किला में)
(b) जामा मस्जिद (आगरा)
(c) ताजमहल (आगरा)
(e) लाल किला (दिल्ली)
(f) जामा मस्जिद (दिल्ली)
9.औरंगजेब
(a) रबिया का मकबरा (औरंगाबाद)
(b) बादशाही मस्जिद (लाहौर)
(c) मोती मस्जिद (दिल्ली के लाल किला में)

 






Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
To Top